मध्य प्रदेश स्टेट पुलिस कैडर के काबिल, स्मार्ट, रिलायबल, डेडीकेटेड और रिजल्ट ओरिएंटेड अफसर अनिल वाजपेई एसीपी शाहजहानाबाद संभाग इन दिनों गुंडे और बदमाशों के लिए काल बने हुए हैं। हाल यह हैं कि उनके डर से क्षेत्र के गुंडे और बदमाश शहर छोड़ कर भाग गए हैं। कोई नया गुंडा बन भी नहीं पा रहा है उनके नाम से थर थर कांपते है और जो पुराने गुंडे पनपे थे उनको तबाह करके सड़क पर ला दिया है।

प्रदेश के सुपरकॉप के नाम से प्रसिद्ध अनिल वाजपेई ने कई साहसिक अभियानों को अंजाम देकर अपनी पहचान बनाई, उनकी निडर छवि और कड़े फैसले उन्हें एक बहादुर और दृढ़निश्चयी अधिकारी के रूप में स्थापित करते हैं।

श्री अनिल वाजपेई की छवि एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जो अपराधियों को सबक सिखाने में विश्वास रखते हैं। युवाओं के बीच वे बेहद लोकप्रिय हैं, उनका जीवन पुलिस सेवा और फिटनेस का एक बेहतरीन उदाहरण है।

श्री अनिल वाजपेई ने शाहजहानाबाद संभाग के एसीपी रहते हुए क्षेत्र में अपराधियों के आतंक का खात्मा किया और उन्हें जनता के बीच एक नायक के रूप में स्थापित किया।
उन्होंने अपने अनुशासन और कठोर निर्णयों से मप्र पुलिस बल में अपनी अलग पहचान बनाई। प्रदेश में अलग अलग महानगरों में रहते हुए भी उन्होंने कई जघन्य अपराधों का पर्दाफाश किया।

प्रदेश के असाधारण अधिकारी और एसीपी शाहजहानाबाद संभाग भोपाल अनिल वाजपेई ने अपनी बहादुरी और समर्पण से क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और शाहजहानाबाद संभाग में अपराध, नशे और माफियाओं के खिलाफ मोर्चा लिया है।

अनिल वाजपेई ने न केवल अपराधियों को कानून के शिकंजे में कसा, बल्कि जनता के दिलों में भी अपनी एक खास जगह बनाई है। मध्यप्रदेश के सागर जिले में जन्मे अनिल वाजपेई, मानो गुंडों, माफियाओं की शामत आ गई हाल यह है, कि उनके चलाए फार्मूले पर न केवल अलग अलग संभागों में अमल किया, बल्कि अन्य थानों में भी उनके नक्शे कदम को फॉलो किया जा रहा हैं । गुंडों को खत्म करने का, माफिया राज को खत्म करने का, और जनता के बीच शांतिपूर्वक माहौल पैदा करने का उनका अलग ही अंदाज है।

अनिल वाजपेई को मध्य प्रदेश पुलिस के विश्वसनीय और ताकतवर SPS ऑफिसर के रूप में जाना जाता हैं। जनता के बीच उनकी छवि बेहद सरल है 24 घंटे जनता उनसे मिल सकती है। एक कॉल में भी वे जनता की समस्या का हल करने के लिए तत्पर रहते हैं, और इसी के चलते शाहजहानाबाद संभाग में सुशासन की एक अलग ही तस्वीर नजर आ रही है।

अनिल वाजपेई मप्र के सागर जिले से हैं। वे वहां अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद सिविल सर्विस की ओर कदम बढ़ा दिया और उनका SPS में चयन हो गया। अनिल वाजपेई उन अफसरों में से एक हैं जो किसी भी विषय पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं, दर्शन पर भी इनकी गहरी रुचि है, सरलता सहजता और बेदाग चरित्र ही इस अफसर की पहली पहचान है जिस कारण इनको अनेकों अनेक उत्कृष्ठ पुलिस सेवा के पदको से नवाजा गया है।

You cannot copy content of this page

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com